कुछ अधिकारियों के इशारे पर चल रही है हिमाचल सरकार - जयराम ठाकुर

शिमला, 13 जनवरी - हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऐसी स्थिति हो चुकी है कि लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार काम करने की स्थिति में नहीं रही है। सरकार कुछ अधिकारियों के इशारे पर चल रही है। हिमाचल प्रदेश के लोगों में तो नाराजगी का दौर है ही लेकिन कांग्रेस पार्टी के जो वरिष्ठ मंत्री हैं, उपमुख्यमंत्री ने मंडी की रैली में खुलेआम ये बात कही है। एक अन्य मंत्री ने भी बयान दिए हैं। इससे जाहिर होता है कि सरकार के नियंत्रण से अधिकारी बाहर हो चुके हैं। मंत्रियों ने जब चिंता जाहिर की तो स्वाभाविक रूप से इस बात की गंभीरता को सभी को समझना चाहिए। प्रदेश का दुर्भाग्य है कि हिमाचल प्रदेश में ऐसी सरकार है जिसके हाथ में नियंत्रण नहीं हैं। 

#कुछ अधिकारियों के इशारे पर चल रही है हिमाचल सरकार - जयराम ठाकुर