मोदी सरकार ने हमेशा सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ावा दिया है - अनुराग ठाकुर

दिल्ली, 1 फरवरी - केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह बजट कर्तव्य भवन में बना पहला बजट है। नई कार्य संस्कृति, नए भारत के दृष्टिकोण और नई कार्यपद्धति का यह प्रतीक है। इसमें 3 प्रमुख क्षेत्रों पर बल दिया गया है। मोदी सरकार ने हमेशा सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ावा दिया है। इससे दिखता है कि साल 2047 से पहले भारत विकसित राष्ट्र बनने का सपना पूरा करेगा।

#मोदी सरकार ने हमेशा सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ावा दिया है - अनुराग ठाकुर