पटना: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा आज से शुरू, परीक्षा केंद्र पर छात्रों का पहुंचना जारी

 

पटना (बिहार),2 फरवरी : बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा आज से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी, जिसमें राज्य के लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर होगा। इस साल भी बिहार बोर्ड ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सख्त इंतजाम किए हैं। ऐसे में ये पटना स्थित परीक्षा केंद्र की तस्वीरें है, जहां इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राओं का पहुंचना शुरू हो गया है। 

#पटना: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा