बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा :2 मिनट की देरी से छूटा बिहार बोर्ड इंटर का पेपर


बेगुसराय में पहले दिन कई स्टूडेंट्स ने हंगामा कर दिया। दरअसल, 12वीं का पहली शिफ्ट का पेपर सुबह 9.30 बजे से शुरू हुआ, जिसके लिए स्टूडेंट्स को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी 9 बजे तक एग्जाम सेंटर पर एंट्री करने का मौका दिया गया था। लेकिन कुछ स्टूडेंट्स ट्रैफिक जाम की वजह से 2 मिनट की देरी से एग्जाम सेंटर पहुंचे। देरी से पहुंचने की वजह से कई स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर के अंदर एंट्री नहीं दी गई है। काफी देर तक मिन्नतें करने बाद स्टूडेंट्स का गुस्सा फूटा और एग्जाम सेंटर के बाद हंगामा करना शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, स्टूडेंट्स हंगामे को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठी चलानी पड़ी।

#बिहार बोर्ड