कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने नजीराबाद अग्निकांड स्थल का किया दौरा 

कोलकाता, पश्चिम बंगाल, 3 फरवरी - कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने नजीराबाद अग्निकांड स्थल का दौरा किया।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "आम लोगों की जान से खिलवाड़ किया गया है। यहां कुछ गरीब मजदूर अपना गांव छोड़कर अपना पेट पालने के लिए कोलकाता आए थे। उन्हें यह नहीं पता था कि वे लोग कहां जा रहे हैं और उनके नसीब में क्या लिखा है? सूबे की सरकार की मदद के बिना यह काम नहीं हो सकता है। बिना लाइसेंस और अग्निशमन व्यवस्था के इस तरह की ज्वलनशील वस्तुएं यहां कैसे स्टोर की जाती हैं? दिनभर काम कर चुके मजदूरों के ऊपर सोते समय न जाने कैसे यह मुसीबत आई। हम नहीं जानते कि कितनी संख्या में यहां लोग जलकर खाक हो गए। जानकारी के मुताबिक अभी तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को समय नहीं मिला कि वे यहां आए और हालात का जायजा लें। 

#कांग्रेस नेता
# अधीर रंजन चौधरी