सूरजकुंड मेला दुर्घटना पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया बयान
कुरुक्षेत्र (हरियाणा), 8 फरवरी - सूरजकुंड मेला दुर्घटना पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "कल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मैंने तुरंत संज्ञान में लिया है हमारे अधिकारी और मंत्रीगण हमने वहां तुरंत भेजा है और उस दुर्घटना में हमारे एक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद जो पलवल में पोस्टिंग थे। वो उसमें शहीद हो गए हैं... मैं परिवार के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हर संभव सरकार उनके साथ खड़ी है क्योंकि दुर्भाग्यपूर्ण ये घटना है। हर संभव हम सहायता देंगे। शहीद पुलिस कर्मी को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। क्योंकि वो ऑन ड्यूटी पर थे उनके एक बच्चे को सरकारी नौकरी सरकार देने का काम करेगी.... सुप्रीम अस्पताल में 8 लोग घायल थे जिसमें 4 लोग को कम चोटे थे उनको डिस्चार्ज किया गया है 4 गंभीर रूप से घायल है इलाज में उनका कोई पैसा नहीं लगेगा सरकार अपने खर्च से उनका इलाज कराएगी और उन घायलों को 1 लाख रुपए देने का काम करेगी...जांच के आदेश दिए कि क्या कारणों से ये घटना घटी इसकी रिपोर्ट बनाकर दें।

