बांग्लादेश चुनाव 2026 : झड़प के बाद बीएनपी नेता की मौत

 

बांग्लादेश के खुलना सदर इलाके के आलिया मदरसा मतदान केंद्र पर झड़प के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता मोहिबुज़्जमान कोची की मौत हो गई है। बीएनपी के स्थानीय नेताओं का आरोप है कि झड़प के बाद कोची की तबीयत बिगड़ी थी और बाद में उनकी जान चली गई। कोची खुलना मेट्रोपॉलिटन बीएनपी के पूर्व सचिव थे।

#बांग्लादेश चुनाव