सदन भारत के संविधान और नियम से चलता है- प्रमोद तिवारी
नई दिल्ली, 12 फरवरी - केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के पोस्ट पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "सदन भारत के संविधान और नियम से चलता है किसी सरकार की गुलामी से नहीं चलता है। हमें राहुल गांधी पर फक्र है... कल जो उन्होंने भाषण दिया वो भारत माता की आवाज थी। भारत माता के हितों के रक्षा के लिए थी। अगर वे ले(प्रिविलेज मोशन) आते तो हम वो जवाब देते जिसके बाद वे मुंह दिखाने लायक नहीं रहते।
#सदन
# भारत
# संविधान
# प्रमोद तिवारी

