NIA ने तीन साल से फरार PFI केस के आरोपी को किया गिरफ्तार
कोच्चि (केरल), 18 फरवरी - नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) केस के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो पिछले तीन साल से फरार था। वह UAE से कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। केरल के मलप्पुरम जिले के कट्टिप्रुथी के रहने वाले मोइदिनकुट्टी पी को NIA की टीम ने एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया।
#NIA ने तीन साल से फरार PFI केस के आरोपी को किया गिरफ्तार

