बिहार: कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर राजद विधायकों ने किया विरोध-प्रदर्शन
पटना, 19 फरवरी - बिहार विधानसभा के बाहर बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर राजद विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। RJD विधायक रणविजय साहू ने कहा कि बिहार के हालात खराब हैं। पटना में लगातार मर्डर और रेप हो रहे हैं। बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है और सरकार खामोश है। मुख्यमंत्री कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। हम लगातार विरोध कर रहे हैं लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।
#बिहार: कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर राजद विधायकों ने किया विरोध-प्रदर्शन

