सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने माथा टेका
अमृतसर, 19 फरवरी- बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। इस मौके पर टीना ने गुरबानी कीर्तन सुना और सबकी भलाई के लिए प्रार्थना की। टीना आहूजा का कहना है कि जब भी वह पंजाब आती हैं, तो इस पवित्र जगह पर माथा जरूर टेकती हैं।
#सचखंड श्री हरमंदिर साहिब
# बॉलीवुड
# एक्टर गोविंदा
# टीना आहूजा

