राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू की टिप्पणी से भड़के सचिन पायलट, बोले- बयान वापस लेकर मांगें माफी 

नई दिल्ली, 19 फरवरी - कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पर राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर निशाना साधा। रिजिजू ने राहुल गांधी को देश की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक व्यक्ति बताया था। इस पर पायलट ने कहा कि यह टिप्पणी अपमानजनक और अनुचित है। उन्होंने मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बात कही। पायलट ने रिजिजू से अपने बयान को वापस लेने और इसके लिए माफी मांगने की मांग की है।  

#राहुल गांधी
# किरेन रिजिजू
# सचिन पायलट