सैम ऑल्टमैन ने कहा- 14 महीनों में 1000 गुना किफायती हुआ एआई
नई दिल्ली, 19 फरवरी - सैम ऑल्टमैन से पूछा गया कि एआई को सस्ता बनाने की दिशा में क्या प्रगति हो रही है और किन कारणों से यह भारत के लिए अधिक किफायती बन सकता है? इस पर उन्होंने कहा कि हमारे AI मॉडलों से जटिल जवाब हासिल करने की लागत करीब 14 महीने पहले की तुलना में 1,000 गुना से ज्यादा घट चुकी है। 14 महीनों में 1,000 गुना कमी अविश्वसनीय है।
हालांकि, ऑल्टमैन ने यह भी कहा कि अगले 14 महीनों में इतनी बड़ी उपलब्धि को हासिल या लागत में इतनी बड़ी कटौती को दोहराना संभव नहीं हो सकता। फिर भी AI मॉडलों की कॉस्ट में उल्लेखनीय गिरावट जारी रहने की उम्मीद है।
#सैम ऑल्टमैन

