वंदे भारत एक्सप्रेस आज से Barnala स्टेशन पर रुकेगी दो मिनट का स्टॉपेज, यात्रियों की संख्या के आधार स्थाई


 बरनाला:पंजाब के बरनाला में रेल मंत्रालय ने वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज की घोषणा काफी समय पहले कर दी थी। आज से बरनाला स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस रूकना शुरू हो जाएगी।अपने वीडियो मैसेज में रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने फिरोजपुर कैंट-दिल्ली जंक्शन-फिरोजपुर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को बरनाला (BNN) स्टेशन पर स्टॉपेज देने का फैसला किया है। यह व्यवस्था आज, 20 फरवरी से लागू हो जाएगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह स्टॉपेज अभी एक्सपेरिमेंटल है। यात्रियों की संख्या और रिस्पॉन्स के आधार पर इसे परमानेंट करने का फैसला लिया जाएगा। इससे बरनाला और आसपास के इलाकों के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 26462 फिरोजपुर कैंट-दिल्ली जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 9:10 बजे बठिंडा (BTI) पहुंचेगी और 9:15 बजे रवाना होगी। फिर यह सुबह 9:59 बजे बरनाला स्टेशन पहुंचेगी और 10:01 बजे रवाना होगी। फिर यह सुबह 10:24 बजे धुरी जंक्शन पहुंचेगी और 10:26 बजे रवाना होगी।ट्रेन नंबर 26461 दिल्ली जंक्शन-फिरोजपुर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 7:56 बजे धुरी जंक्शन पहुंचेगी और 7:58 बजे रवाना होगी। यह रात 8:20 बजे बरनाला स्टेशन पहुंचेगी और 8:22 बजे रवाना होगी। फिर यह रात 9:15 बजे बठिंडा पहुंचेगी और 9:20 बजे रवाना होगी।

#बरनाला स्टेशन