हिमाचल एंट्री टैक्स में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरे ट्रक ऑपरेटर, सरकार को दी चेतावनी

 

*बघेरी बॉर्डर पर हिमाचल एंट्री टैक्स बैरियर पर ज़ोरदार प्रदर्शन, नेशनल हाईवे बंद करने की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश की हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार द्वारा हिमाचल एंट्री टैक्स में की गई भारी बढ़ोतरी के विरोध में शहरवासियों और ट्रक ऑपरेटरों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। इसी कड़ी में प्रदेश के बॉर्डर एरिया बघेरी स्थित हिमाचल एंट्री टैक्स बैरियर पर सैकड़ों की संख्या में ट्रक ऑपरेटरों ने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान ट्रक ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार का यह फैसला पूरी तरह जनविरोधी है। ऑपरेटरों का कहना है कि एक ओर पहले से ही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है, वहीं दूसरी ओर एंट्री टैक्स और ट्रकों पर लगने वाले अन्य करों में भारी बढ़ोतरी कर सरकार ने ट्रांसपोर्ट कारोबार को संकट में डाल दिया है।

ट्रक ऑपरेटरों ने आरोप लगाया कि एंट्री टैक्स में वृद्धि का सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा, क्योंकि इसका बोझ अंततः उपभोक्ताओं पर ही आएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल एंट्री टैक्स बढ़ने से अब अपने रिश्तेदारों से मिलना-जुलना भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर बार प्रदेश में प्रवेश पर अतिरिक्त टैक्स देना पड़ रहा है।प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि सरकार के इस फैसले के कारण आज हर वर्ग के लोग—चाहे वह ट्रक ऑपरेटर हों, व्यापारी हों या आम नागरिक—सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए हैं। ट्रक ऑपरेटरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हिमाचल की सुक्खू सरकार ने जल्द ही एंट्री टैक्स बढ़ोतरी का फैसला वापस नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में वे नेशनल हाईवे जाम करने और आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने की नीति तुरंत बंद की जाए और हिमाचल एंट्री टैक्स में की गई बढ़ोतरी को वापस लेकर ट्रक ऑपरेटरों व आम जनता को राहत दी जाए।

#हिमाचल एंट्री टैक्स