निवेश के मामले में बिहार सबसे चौपट - तेजस्वी यादव

पटना (बिहार), 23 फरवरी - RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 21 साल से NDA की सरकार चल रही है और 21 साल में बिहार देश का सबसे गरीब राज्य, बेरोजगार राज्य, यहां सबसे ज्यादा पलायन है। निवेश के मामले में बिहार सबसे चौपट है। शिक्षा-स्वास्थ्य और खेलकूद के मामले में बिहार सबसे फिसड्डी राज्य है। बिहार में 21 सालों में केवल अपराध, भ्रष्टाचार, कुशासन, तानाशाही बढ़ी है। इस बजट में कुछ भी खास नहीं है।

#निवेश के मामले में बिहार सबसे चौपट - तेजस्वी यादव