यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बहुत बड़ा समिट था:रामदास अठावले


पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा, "AI समिट दुनिया का समिट था। वहां 80-85 देशों के लोग आए थे... यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बहुत बड़ा समिट था। यूथ कांग्रेस के लोगों ने देश को बदनाम किया है। उन्होंने देश में गंदी राजनीति करने का काम किया है... उन्होंने जो यह प्रदर्शन किया है, वह अच्छी बात नहीं है... ट्रेड डील से कई लोगों को रोजगार मिलेगा... 
पटना के विद्यापति भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुएअठावले 
"केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को पटना के विद्यापति भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के ट्रस्ट में बौद्ध प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग दोहराई।
अठावले ने कहा कि, ‘हाल ही में वह बोधगया जाकर महाबोधि मंदिर में दर्शन किया। मंदिर का संचालन करने वाले ट्रस्ट में बौद्ध समुदाय के प्रतिनिधि होने चाहिए। दूसरे धर्म के लोगों को ट्रस्ट में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।’

#रामदास अठावले