आतं.कवादियों को फांसी होनी चाहिए - जितेंद्र (जीतू) पटवारी
भोपाल, 23 फरवरी - मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा कि इस ट्रेड डील (US के साथ) से सबसे ज़्यादा पीड़ित मध्य प्रदेश के किसान होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने जो अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया है, उसका सबसे ज्यादा असर सोयाबीन किसानों पर पड़ेगा, कपास और मक्का के किसानों पर भी असर पड़ेगा।
उन्होंने लश्कर-ए-तैयबा बांग्लादेश मॉड्यूल मामले में 6 आरोपियों को दिल्ली में 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे जाने पर कहा कि अगर आतंकवादी यहां घुस आए हैं तो यह हमारी सरकार की नाकामी है। आतंकवादियों को फांसी होनी चाहिए।
#आतं.कवादियों को फांसी होनी चाहिए - जितेंद्र (जीतू) पटवारी

