Karnataka: स्कूली छात्र की हत्या के बाद शिवमोगा में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

सुलेबैलू, 24 फरवरी - शिवमोगा के सुलेबैलू में 16 साल के छात्र संकेत की स्कूल के बाहर हत्या कर दी गई। वह दोस्तों के बीच हो रहे झगड़े को रोकने गया था। पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा है। घटना के बाद इलाके में तनाव है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
कर्नाटक के शिवमोगा जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां के सुलेबैलू इलाके के एक सरकारी स्कूल के बाहर 16 साल के छात्र की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संकेत के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है, जिसे देखते हुए पुलिस ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है।
यह घटना तब हुई जब उरगाडूरू के सरकारी हाई स्कूल का छात्र संकेत अपनी परीक्षाओं से पहले एक स्पेशल क्लास में शामिल होने गया था। पुलिस अधीक्षक एसपी निखिल बी ने बताया कि स्कूल के बाहर लड़कों का एक ग्रुप आपस में बहस कर रहा था। संकेत ने उस झगड़े में दखल दिया और बीच-बचाव करने की कोशिश की।

#Karnataka
# स्कूली छात्र
# शिवमोगा
# पुलिस बल