यह बजट छत्तीसगढ़ के लोगों के हित में है - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर, 24 फरवरी - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज रजत जयंती वर्ष में नवनिर्मित विधानसभा भवन में हमारी सरकार का तीसरा बजट प्रस्तुत हुआ है। प्रथम वर्ष हमारा बजट ज्ञान पर आधारित था, दूसरे वर्ष गति पर और तीसरे वर्ष संकल्प पर आधारित है। यह बजट बहुत अच्छा है, छत्तीसगढ़ के लोगों के हित में है। सभी वर्गों का इसमें ध्यान रखा गया है। बस्तर, सरगुजा संभाग पर ध्यान दिया गया है। जगरगुंडा-अबूझमाड़ में एजुकेशन सिटी बनाने का प्रावधान किया गया है। कई परियोजनाएं भी स्वीकृत किए गए हैं। पशुपालन, मत्सय पालन, आदि पर भी जोर दे रहे हैं। कुल मिलाकर सभी वर्गों के हित में यह बजट है।
#यह बजट छत्तीसगढ़ के लोगों के हित में है - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

