युद्ध का फैसला प्रधानमंत्री करते हैं - राहुल गांधी

भोपाल, 24 फरवरी - लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व आर्मी चीफ जनरल MM नरवणे (सेवानिवृत्त) ने एक किताब लिखी जिसमें बताया कि जब चीनी टैंक भारतीय सीमा में घुस रहे थे, तो उन्होंने आदेश के लिए राजनाथ सिंह को फोन किया, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अजीत डोभाल और एस जयशंकर ने भी जवाब नहीं दिया। युद्ध का फैसला प्रधानमंत्री करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने जवाब नहीं दिया, वे अपने कमरे में छिप गए और आर्मी चीफ से कहा कि वे जो ठीक समझें करें। आर्मी चीफ ने लिखा कि उस दिन भारत सरकार ने उन्हें अकेला छोड़ दिया था।

#युद्ध का फैसला प्रधानमंत्री करते हैं - राहुल गांधी