प्रधानमंत्री मोदी ने साणंद में ATMP फैसिलिटी का किया उद्घाटन 

गुजरात, 28 फरवरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का उद्घाटन किया।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "विश्व की सबसे बड़ी और सफल AI समिट के बाद आज हम यहां एक और ऐतिहासिक  पड़ाव के साक्षी बन रहे हैं। AI समिट ने जहां दुनिया को भारत के AI सामर्थ्य से परिचित कराया वहीं आज का दिन तकनीक में नेतृत्व को लेकर भारत की प्रतिबद्धता का एक और प्रमाण है। 10-11 साल पहले तक भारत में डेटा और चिप की चर्चा बहुत कम होती थी। जब तकनीक की बात आती थी तो अकसर हमारी चर्चा IT सर्विस के आसपास ही रहती थी और आज सॉफ्टवेयर के लिए जाना जाने वाला भारत अब हार्डवेयर के क्षेत्रव में भी अपनी पहचान का सशक्त कर रहा है। आज साणंद में हम नए भविष्य का उदय होते हम देख रहे हैं। आज भारत बहुत तेजी से वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला का हिस्सा बन रहा है।

#प्रधानमंत्री मोदी
# साणंद
# ATMP