भारत और इंग्लैंड आज T20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेलेंगे
मुंबई, 5 मार्च - T20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा, टॉस शाम 6:30 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच यह लगातार तीसरा सेमीफाइनल होगा। इससे पहले, वे 2022 और 2024 में एक-दूसरे से भिड़े थे, जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता था। सेमीफाइनल जीतने के बाद दोनों टीमों ने फाइनल भी जीता था।
भारत छठी बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इससे पहले, टीम 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में पांच में से तीन सेमीफाइनल जीतकर टॉप चार में रही थी। इंग्लैंड भी छठी बार सेमीफाइनल में खेल रहा है। इससे पहले टीम 2010, 2016, 2021, 2022 और 2024 में इस स्टेज पर पहुंची थी। टीम ने 3 सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी।
दोनों टीमें छठी बार सेमीफाइल खेलेंगी
भारत की टीम छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। टीम इससे पहले 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में भी टॉप-4 टीमों में जगह बना चुकी है, टीम ने 5 में से 3 सेमीफाइनल जीते।
वहीं, इंग्लैंड भी छठी बार सेमीफाइनल खेल रहा है। इससे पहले टीम 2010, 2016, 2021, 2022 और 2024 में इस स्टेज तक पहुंची थी। 3 सेमीफाइनल जीतकर टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी।
वर्ल्ड कप में छठी बार होगा सामना
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 29 टी-20 मुकाबले खेले गए। भारत ने 17 और इंग्लैंड ने 12 मैच जीते। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों ने 5 मैच खेले। भारत ने 3 और इंग्लैंड ने 2 जीते।

