सोलन के जटोली के पास तेज रफ्तार का कहर, दो कारों की भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

सोलन, 6 मार्च - हिमाचल प्रदेश के सोलन में शुक्रवार देर शाम जटोली के पास तेज रफ्तार के कारण एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां पर दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कार राजगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी। जैसे ही कार जटोली के पास एक मोड़ पर पहुंची वाहन चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सामने से आ रही दूसरी कार से जोरदार भिड़ंत हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ, वह नशे में प्रतीत हो रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को संभाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया है पुलिस मामले में जांच कर रही है। हादसे में दोनों कारों को भारी नुकसान पहुंचा है।

#सोलन
# जटोली
# कारों