ईरान के साथ बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई डील नहीं होगी: डोनाल्ड ट्रम्प

नई दिल्ली, 6 मार्च - अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान के साथ किसी भी तरह का समझौता तभी होगा, जब वह बिना शर्त आत्मसमर्पण करेगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद ईरान में एक 'बेहतरीन और स्वीकार्य नेतृत्व' चुना जाएगा। इसके बाद अमेरिका और उसके सहयोगी देश मिलकर ईरान को तबाही के कगार से वापस लाने के लिए काम करेंगे। ट्रंप ने दावा किया कि इस प्रक्रिया के बाद ईरान की अर्थव्यवस्था पहले से ज्यादा बड़ी, बेहतर और मजबूत बनेगी। उन्होंने अपने बयान के अंत में नारा दिया- 'मेक ईरान ग्रेट अगेन (एमआईजीए)'।

#डोनाल्ड ट्रंप