पश्चिम एशिया में तनाव से बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 1097 अंक टूटा 

नई दिल्ली, 6 मार्च - भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1097 अंक गिरकर 78,918.90 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 315.45 अंक गिरकर 24,450.45 अंक पर बंद हुआ।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1097 अंक या 1.37 प्रतिशत गिरकर 78,543.73 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 315.45 अंक या 1.27 प्रतिशत गिरकर 24,450.45 पर बंद हुआ।

#पश्चिम एशिया
# बाजार
# सेंसेक्स