चीन और इस्राइल के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, युद्ध रोकने पर जोर
नई दिल्ली, 4 मार्च - चीन के विदेश मंत्री वांग यी और इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार के बीच मंगलवार को फोन पर बातचीत हुई। बातचीत के दौरान वांग यी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय विवादों का समाधान बातचीत और परामर्श के जरिए होना चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का पालन करने और बल प्रयोग से बचने की अपील की। वांग यी ने इस्राइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों का विरोध करते हुए कहा कि सैन्य कार्रवाई समस्याओं का समाधान नहीं करती। उन्होंने युद्ध को तुरंत रोकने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
#चीन
# इस्राइल
# फोन

