वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व राज्यसभा सदस्य एच. के. दुआ का 88 वर्ष की उम्र में निधन
नई दिल्ली, 4 मार्च - पद्म भूषण एच. के. दुआ, पूर्व सांसद (राज्यसभा), एडिटर, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार और डेनमार्क में भारत के पूर्व राजदूत, का आज दोपहर निधन हो गया।
कल, 5 मार्च, 2026 को दोपहर 12 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
देश के वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व सांसद एचके दुआ का बुधवार को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिवार के एक सदस्य के अनुसार उन्होंने दोपहर में एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।
1 जुलाई 1937 को जन्मे एचके दुआ ने भारतीय पत्रकारिता में लंबा और प्रभावशाली योगदान दिया।

