बहुपक्षीय प्रतिभा के मालिक विलक्षण अभिनेता सुनील ग्रोवर 

नैटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में एक हाथ में तकिया पकड़े और दूसरा हाथ से अपने दिल को दबाते हुए आमिर खान दाखिल होते हैं। वह शो में विघ्न डालने के लिए माफी मांगते हैं, हालांकि अभिनेता कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे उनको देखकर खुश और प्रभावित होते हैं। वह होस्ट कपिल शर्मा के इशारों के बाद दर्शकों की प्रशंसा कबुलते हुए उनके निकट जाते हैं। सभी को वह बहुत जाना-पहचाना लगते हैं, क्योंकि वह आमिर खान नहीं, बल्कि उनका रूप धारण करके आए अभिनेता सुनील ग्रोवर थे। आमिर खान सहित कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों का रूप धारण करके लोगों का भरपूर मनोरंजन करने वाले सुनील ग्रोवर से दर्शक अंजान नहीं हैं। अभिनेता-कामेडियन ने इस किरदार ‘उन्नीस-बीस आमिर’ के साथ आमिर के सार्वजनिक व्यक्तित्व को बाखूबी निभाया है। जब वह ‘उन्नीस-बीस सलमान’ में सलमान खान की नकल करते हुए सलमान बनते हैं तो लोगों को वह असली सलमान खान से भी ज्यादा सलमान खान लगते हैं। यह एक्ट इंटरनैट पर इतना वायरल हुआ कि ग्रोवर एक ए.आई.-जनरेटिड हस्ती बन गये।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कपिल शर्मा सैलेब्रिटी के साथ मुलाकात, पैरोडीज़ और गैगस के साथ अपनी बातचीत को जोड़ते हैं। मार्च 2024 से यह शो नैटफ्लिक्स पर आने लगा तब से ग्रोवर लगातार इसका हिस्सा बने हुए हैं। उनका किरदार हर एपिसोड के साथ बदलता रहता है क्योंकि वह अपनी शानदार अदाकारी के साथ अपने आप को काल्पनिक और असल-जीवन-प्रेरित पात्रों में बदलते रहते हैं। ग्रोवर का कहना है कि वह किसी व्यक्ति की नकल करते समय उस व्यक्ति के असल जीवन और दृष्टिकोण को निभाने की कोशिश करते हैं। वह व्यक्ति बनने की प्रक्रिया मेरा बहुत ध्यान मांगती है, हालांकि एक टीम है जो अक्श और संवाद बनाने में मेरी मदद करती है। भारतीय मनोरंजन जगत में कॉमेडी एक बड़ा कारोबार बन चुका है। कपिल शर्मा ने अपने शो के द्वारा कामेडियनों का एक ग्रुप बनाया है, शायद इसी ने 7 साल बाद ग्रोवर और शर्मा की जोड़ी के पुनर्मिलन के लिए मंच तैयार किया है। दो सालों से भी कम समय में इस शो के तीन सीज़न हो चुके हैं और अब चौथा सीज़न चल रहा है।
इस शो में सुनील ग्रोवर-पुष्पा राज के रूप में फिल्म ‘पुष्पा’ के मुख्य किरदार अल्लू अर्जुन की पैरोडी है ; वह फुलजार साहिब बनकर प्रसिद्ध गीतकार गुलज़ार का रूप धारण करते हैं; और फिल्म निर्माता निर्देशक एस.एस. राजा-मौली से प्रेरित राजागोली बनते हैं। पिछले साल 20 दिसम्बर को शो के चौथे सीज़न के पहले एपिसोड में उन्होंने एक आरकैस्ट्रा गायक-डायमंड राजा के रूप में प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ ‘ड्राइव सलोअ सलोअ’ गाना गया, यह गीत एक रात पहले नये साल की शाम के जश्न को ध्यान में रखते हुए लिखा गया था। उन्होंने डायमंड राजा के रूप में  ए.आर. रहमान की आरकैस्ट्रा-शैली में ए.पी. ढिल्लों के ‘तेरियां अदावां’ की धुन पर बालों के झड़ने के बारे में एक पैरोडी गीत भी पेश किया। अभिनेता और इस कामेडी शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने सुनील को बहुत अच्छी और मौलिक प्रतिभा का मालिक, शांत, आत्मविश्वास से भरपूर सच्चा कलाकार बताया है, जिन्होंने अभिनेता के तौर पर अपनी मासूमियत गंवाए बिना इसको विकसित किया है। वह शो के हर सीज़न में नये-नये अवतारों में एक विलक्षण रूप में दर्शकों का मनोरंजन करते हैं।
हरियाणा के मंडी डबवाली के रहने वाले सुनील ग्रोवर (48) को अपने नकल करने के हुनर के बारे में बचपन में ही पता चल गया था। वह पारिवारिक एकत्रता में अपने अध्यापकों और रिश्तेदारों की नकल करते थे। जब उनका परिवार 1994 में चंडीगढ़ चला गया तो उनको पंजाब यूनिवर्सिटी से अपनी मास्टज़र् करने के दौरान कामेडी का असल अनुभव स्व. जसपाल भट्टी के साथ फुल टैंशन (1995) में काम करने के दौरान हुआ। भट्टी जी ने उनको लाइव शो दौरान सही वाक्यांश और शब्दों का उच्चारण करने की कला सिखाई। उन्होंने 2000 के दशक के शुरू में विज्ञापनों के लिए वॉइसओवर करना शुरू किया और ‘हंसी के फुव्वारे’ रेडियो शो की मेज़बानी भी की, इस दौरान वह फिल्मों में छोटी भूमिकाएं भी निभाते रहें। चाहे फिल्मों में उनका करियर आगे न बढ़ सका, परन्तु टैलीविज़न ने उनकी घर-घर में पहचान बना दी। उनके ‘कामेडी नाइट्स विद कपिल’ में महिला बनकर सलवार-कमीज़ पहनकर ‘गुत्थी’ के निभाए अभिनय ने उसको प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंचा दिया। उसके बाद उन्होंने ‘द कपिल शर्मा शो’ में डा. मशहूर गुलाटी, रिंकू देवी और पिडू के किरदार निभाये।
उन्होंने मशहूर निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म पटाखा (2018) के बाद अली अब्बास ज़फर की भारत (2019) में सलमान खान के साथ अहम भूमिका निभाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने निर्देशक सबीर खान के साथ हीरोपंती (2014) और बागी (2016) में काम किया था। सबीर खान अनुसार ग्रोवर का अपनी कला प्रति समर्पण ही उनकी सफलता का राज़ है। उन्होंने फिल्म अलविदा (2022) और जवान (2023) में भी काम किया है, इसके अलावा उन्होंने दो वैब सीरिज़- तांडव (2021) और सनफ्लावर (2021-24) में प्रभावशाली भूमिकाएं निभाई हैं। सुनील ग्रोवर को उनके हास्यास्पद स्कैच और मिमिक्री करने का अंदाज़ दर्शकों में हरमन प्यारा बनाता है। सीक्रेट सुपरस्टार (2017) और लाल सिंह चड्ढा (2022) के निर्देशक अद्वैत चंदन का कहना है कि अन्य अदाकार दूसरे लोगों की मिमिक्री करने के समय इसको ‘कैरीकेचर’ में बदल देते हैं, परन्तु ग्रोवर जिस आदमी की नकल करते हैं अपने आपको उस शख्सियत के रूप में ढालने की कोशिश करते हैं।
उनके साथ सालों से स्टेज और स्क्रीन साझी करने वाले अदाकार कीकू शारदा के अनुसार सुनील सिर्फ एक कामेडियन नहीं है, जो पंच लाइनें बोलते हैं। वह किरदारों को अपने अंदर समाकर उनकी शारीरिक बनावट, भाषा, आवाज़ को पूरी प्रमाणिकता के साथ अपना कर हर किरदार को असली महसूस करवा देते हैं। उनके एक अन्य साथी कामेडियन कृष्णा अभिषेक अनुसार सुनील पाजी कभी भी अपने आप को दोहराते नहीं, उनका हर प्रदर्शन ताज़ा और जीवंत होता है। सुनील खुद बताते हैं कि जब वह ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक खास एपिसोड में शो के मेज़बान मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के सामने उनके जैसे कपड़े पहनकर सवाल पूछते हैं तो वह हंस रहे थे। परन्तु स्टेज पर जाने से पहले मेरी हालत बिगड़ी हुई थी, मैं कुछ समय के लिए अपनी लाइनें और चुटकले सब कुछ भूल गया था। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे इतना प्यार मिला और उम्मीद है कि यह हमेशा बना रहेगा। मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। आप लाइव शो पर हर चीज़ का अंदाज़ा नहीं लगा सकते, हम चाहते हैं कि हर चुटकुला काम करे परन्तु यह सब दर्शकों की मज़र्ी पर निर्भर करता है।

#बहुपक्षीय प्रतिभा के मालिक विलक्षण अभिनेता सुनील ग्रोवर