अमेरिकी और इस्राइली हमलों के बाद ईरान की चेतावनी
ईरान में तेल भंडारों और एक विलवणीकरण संयंत्र को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी औरइस्राइली हमलों के बाद ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी जारी की।
ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका ने क़ेशम द्वीप पर स्थित मीठे पानी के विलवणीकरण संयंत्र पर हमला करके एक घोर और घृणित अपराध किया है। इससे 30 गांवों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। अब्बास अराघची ने एक्स पोस्ट में कहा कि ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला करना एक खतरनाक कदम है, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। यह मिसाल अमेरिका ने कायम की है, ईरान ने नहीं।
ईरान में मरने वालों की संख्या 1,300 से अधिक
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,300 हो गई है। लगभग 100,000 लोग विस्थापित हो चुके हैं,जो युद्ध के कारण अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने सहायता के लिए तत्काल आने वाली अपीलों में वृद्धि की रिपोर्ट दी है।

