बालेन शाह की पार्टी ने हासिल की शानदार जीत
काठमांडू घाटी में हुए चुनावों में पूर्व महापौर और रैपर बालेन शाह की पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने शानदार जीत हासिल की है। यह जानकारी नेपाल निर्वाचन आयोग ने साझा की है।
बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने बढ़त बनाई
नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। पार्टी ने अब तक 28 सीटें जीतीं और कुल 90 सीटों पर बढ़त बनाए रखी है, जिससे पूर्व महापौर और रैपर बालेन' शाह जीत के बेहद करीब हैं। बालेंद्र शाह ने कुल 39,284 वोट हासिल किए, जो उनके प्रतिद्वंदी से 28,991 वोट अधिक हैं।
बालेन शाह की आंधी में उड़े पूर्व PM ओली
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भी इस बार चुनाव में हार का सामना करना पड़ रहा है. सीपीएन (यूएमएल) ने ओली को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना चेहरा बनाया है. झापा-5 सीट से केपी शर्मा का सामना बालेन शाह से हुआ. लेकिन ओली, बालेन शाह की आंधी में उड़ते नजर आ रहे हैं. बालेन शाह को 34,863 वोट मिले हैं और ओली को सिर्फ 9,068 वोट मिले हैं
. ओली ही नहीं उनकी पार्टी नेपाली कांग्रेस भी इस चुनाव में कहीं खड़ी नजर नहीं आ रही है. नेपाली कांग्रेस ने अभी तक 5 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 9 सीटों पर आगे चल रही है. ऐसे में नेपाली कांग्रेस के खाते में सिर्फ 14 सीट मिलती नजर आ रही हैं. चुनाव से पहले ओली ने कहा था कि नेपाल में चुनाव शांति और सुशासन के लिए हो रहा है. लेकिन
Gen-Z अंदोलन के बाद हुए इस चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अलावा वोटर्स ने अन्य सभी पार्टियों को सिरे से नकार दिया है.
प्रमुख पार्टियों का प्रदर्शन
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)- 28 सीटें
नेपाली कांग्रेस- 5 सीटें
नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी- 2 सीटें
CPN-UML- 1 सीट

