पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर बस-ट्रक की टक्कर में 5 की मौत
अबोहर, 18 मार्च - प्राइवेट बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के तुरंत बाद बस में आग लग गई। इसमें कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम संजय कुमार और रावतसर पुलिस ने बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र मोची व अन्य टीम मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। इस हादसे की खबर मिलते ही पीड़ित परिवारों और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
#पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर बस-ट्रक की टक्कर में 5 की मौत

