युवक की गोली मारकर ह.त्या

चंडीगढ़, 18 मार्च (कपिल वधवा) - चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में मार्केट के पास गाड़ी में सवार लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर 11 थाने की पुलिस और D.S.P. दलबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद पुलिस अधिकारी मृतक की पहचान करने में जुटे हैं। इसके साथ ही मौके से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है।

युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे तुरंत PGI रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। मृतक युवक की पहचान प्रीत नागरा उर्फ ​​चीनी कुब्बाहेड़ी के रूप में हुई है।

#युवक की गोली मारकर ह.त्या