पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में गोलीबारी, स्कूटर सवारों ने की फायरिंग

चंडीगढ़, 17 मार्च- आज शाम करीब 05:50 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 14 पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉटनी डिपार्टमेंट की पार्किंग के सामने गोलीबारी की घटना हुई। स्कूटर सवार दो अज्ञात लोगों ने एक्टिवा सवार युवक पर दो राउंड फायरिंग की। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में गोलीबारी
# स्कूटर सवारों ने की फायरिंग