कुरुक्षेत्र :लाडवा में कहासुनी के बाद फायरिंग
कुरुक्षेत्र :- लाडवा में कहासुनी के बाद फायरिंग, CCTV में दिखाई दिए हमलावर देर रात घर पर बरसाईं गोलियां, बाल-बाल बचा परिवार। आरोपी के खिलाफ पहले से 1-2 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह करीब 10-15 दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया हैलाडवा के वार्ड नंबर-11 में आपसी कहासुनी का मामला देर रात फायरिंग तक पहुंच गया। बता दें कि रात करीब 10 बजे दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंचे और मनमुटाव खत्म करने की बात कही।
उस समय किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।लेकिन देर रात करीब 2 बजे एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।लाडवा थाना प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्धों को ट्रेस कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।उन्होंने यह भी बताया कि सुबह दोनों पक्ष थाने में आए थे और समझौते की बात कही थी, लेकिन बाद में हुई इस फायरिंग की घटना ने मामले को गंभीर बना दिया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। लाडवा थाना प्रभारी गुरनाम सिंह में बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से 1-2 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह करीब 10-15 दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है।
पीड़ित महिला ने बताया रात करीब 10:30 बजे कहासुनी हुई थी। इसके बाद रात 2 बजे एक युवक अपने साथियों के साथ घर पर पहुंचा, दरवाजा तोड़ने की कोशिश की और अंदर घुसकर फायरिंग कर दी। परिवार ने दरवाजे बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई।

