भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र से निकाली गई विशाल भव्य शोभायात्रा


कुरुक्षेत्र:-चैत्र नवरात्रि पर हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र से निकाली गई विशाल भव्य शोभायात्रा,राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने शोभायात्रा को दी हरि झंडी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने पूजन कर ज्योति रथ में मां की मूर्ति की स्थापना हुई 
 चैत्र नवरात्रि पर हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ माँ भद्राकाली मंदिर कुरुक्षेत्र से विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस विशाल भव्य शोभायात्रा को हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने हरी झंडी देखकर रवाना किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने मंदिर में पूजन कर ज्योति रथ में मां की मूर्ति की स्थापना की है। यह शोभायात्रा पूरे शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शाम को वापस मंदिर में पहुंचेगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि धर्मानगरी कुरुक्षेत्र की पावन पवित्र भूमि पर 52 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ कुरुक्षेत्र में विराजमान है। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रों पर आज विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। और उसमें उनको भी आने का सौभाग्य मिला है।

#भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र