लालजीत सिंह भुल्लर पर म.र्डर का केस दर्ज कर तुरंत अरेस्ट किया जाना चाहिए - सुखबीर सिंह बादल

चंडीगढ़, 21 अप्रैल - अमृतसर में एक वेयरहाउस मैनेजर के सुसाइड केस पर सुखबीर बादल का ट्वीट सामने आया है। सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर AAP सरकार पर निशाना साधा है और पूछा है कि क्या लालजीत भुल्लर के इस्तीफे से एक मां का बेटा और बच्चों का पिता वापस आ पाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर AAP सरकार को सच में इसका अफसोस है, तो लालजीत सिंह भुल्लर पर मर्डर का केस दर्ज कर तुरंत अरेस्ट किया जाना चाहिए। सुखबीर बादल ने कहा कि इस मामले की CBI से जांच होनी चाहिए।

#लालजीत सिंह भुल्लर पर म.र्डर का केस दर्ज कर तुरंत अरेस्ट किया जाना चाहिए - सुखबीर सिंह बादल