मनाली में भीख मांगने वालों और  बाल श्रमिक रखने पर विभागीय कार्रवाई 


प्रवासियों के बच्चों द्वारा मनाली में भीख मांगते और मनाली के ढाबों होटलों और घरों में बाल श्रमिक रखने को लेकर मिली शिकायतों के बाद विभाग ने मनाली में दबिश देते हुए कुछ लोगों पर कार्रवाई की है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी वीना शर्मा के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट के जिला प्रभारी सुरिंदर प्रकाश द्वारा अपनी टीम के साथ मनाली में कार्रवाई करते हुए ऐसे कई बच्चों को भीख मांगते हुए पकड़ा और उनके परिजनों से बात की ।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी वीना शर्मा ने बताया कि जिला कुल्लू के मनाली से उन्हें मनाली के मॉल रोड पर प्रवासियों के बच्चों द्वारा भीख मांगकर पर्यटकों को परेशान करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं जिनपर कार्रवाई करते हुए विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए बच्चों को भीख मांगे पकड़ा है और उनके परिजनों को भी मौके पर  बुलाया गया । बीना शर्मा ने बताया कि जिन भी लोगों को पकड़ा गया था उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया है और साथ ही यह हिदायत भी दी गई है कि अगली बार अगर कोई भी बच्चा भीख मांगता हुआ पकड़ा गया तो उसे विभाग द्वारा अज्ञात जगह पर किसी बाल आश्रम ले जाया जाएगा जहां पर उन बच्चों के परिजन उनसे नहीं मिल पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस ओर अब बिल्कुल सख्त कार्रवाई करने जा रहा है।

उन्होंने मनाली के दुकानदार और यहां आने वाले पर्यटकों से भी अपील की है कि इन बच्चों को भीख के रूप में पैसे या खाने पीने की चीजें न दें। उन्होंने बाल श्रमिक रखने पर भी मनाली के लोगों की चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसी के यहां बाल श्रम को बढ़ावा दिया तो उस पर विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा ।

#मनाली