मेरी सबसे गुजारिश है कि पेट्रोल पंप के बाहर डेरा जमाना बंद करें: उमर अब्दुल्ला
जम्मू, 26 मार्च - जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "अफसोस की बात ये है कि जब हुकूमत की ओर से बात की जाती है तो उसे कोई नहीं सुनता लेकिन अफवाहों पर सभी यकीन करते हैं। मैंने पिछले दिनों एक रिव्यू मीटिंग की उसमें नियमपूर्वक ये तय हुआ कि फिलहाल किसी भी चीज की कमी नहीं है। चाहें डीजल हो, पेट्रोल है या LPG सिलेंडर हों और दो-चार दिन बाद भी परिस्थिति बदली नहीं है... कहीं पर भी इस्तेमाल में कमी की हिदायत नहीं दी गई है। मेरी उन लोगों से अपील है जो सोशल मीडिया की अफवाहों के आधार पर लाइनें लगा रहे हैं, ऐसा मत कीजिए... मेरी सबसे गुजारिश है कि आप पेट्रोल पंप के बाहर डेरा जमाना बंद कर दें। फिलहाल किसी भी चीज की कमी नहीं है।
#पेट्रोल पंप
# उमर अब्दुल्ला

