इस्राइल के परमाणु ठिकानों से जुड़े ढांचे पर बड़ा हमला- आईआरजीसी का दावा
नई दिल्ली, 26 मार्च - पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के 27वें दिन ईरान ने बड़ा दावा किया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि उसने अपने अभियान की 82वीं लहर के तहत इस्राइल के अहम सैन्य और परमाणु ढांचे से जुड़े ठिकानों पर हमला किया। ईरानी मीडिया के अनुसार यह हमला शुक्रवार सुबह शुरू हुआ और इसमें बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। आईआरजीसी ने कहा कि हमले का निशाना इस्राइल का सैन्य कमांड कंट्रोल सेंटर और डेड सी के दक्षिण में मौजूद परमाणु उद्योग से जुड़े ठिकाने थे। हालांकि इस्राइल की ओर से इन दावों की पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात और गंभीर होते जा रहे हैं।

