राम जन्मभूमि मंदिर में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

रामनगरी अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे भगवान सूर्य ने रामलला के ललाट पर तिलक किया। यह लगभग चार मिनट तक चला। विशेष बात यह रही कि तिलक ठीक उसी समय हुआ, जो समय भगवान राम के जन्म का क्षण माना जाता है

श्री रामलला के ललाट सूर्यत‍िलक दमका और भव्य-दिव्य राम मंदिर में बड़े ही हर्षोल्लास से रामलला का जन्मोत्सव अपने चरम पर पहुंच गया। मध्याह्न 12 बजे श्री रामलला के ललाट को सूर्य की किरणों ने प्रकाशमान किया। जो आनंद के सिंधु एवं सुख की राशि हैं और जिनके एक कण से तीनों लोक सुखी होता है।

रामलला एवं राम परिवार के समक्ष बधाई गान का आयोजन किया गया। भक्त, साधु-संत, ट्रस्ट व कार्यदायी एजेंसियों के कर्मी जन्मोत्सव के उल्लास में नृत्य-संगीत में झूम रहे थे। रामजन्मोत्सव का प्रत्येक क्षण दर्शनार्थियों को दिखाने के लिए जगह-जगह एलईडी स्क्रीनें लगाई गई हैं। जन्मोत्सव के सुखद आनंद व दर्शन के लिए बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों का आगमन हुआ है।

#राम जन्मभूमि मंदिर