केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने लॉकडाउन की अफवाहों का खंडन किया
नई दिल्ली, 27 मार्च - पश्चिम में बढ़ते तनाव के बीच पूरे देश में तेल और पेट्रोलियम की कमी हो गई है। पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ लगने लगी है, जिसके बीच लोगों में लॉकडाउन की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इन सभी अफवाहों के बीच BJP के केंद्रीय मंत्रियों के बयान सामने आए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने लॉकडाउन की अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि देश में तेल और पेट्रोलियम की कोई कमी नहीं है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इसी तरह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी लोगों से अफवाहों से बचने को कहा है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भी लोगों को भरोसा दिलाया है कि लॉकडाउन नहीं लगने वाला है। चिंता न करें।
बतादे भारत में शुक्रवार को मौजूद भारत में अमेरिकी दूतावास ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान साझा किए, जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी की तारीफ की। यह बयान पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच आया है। ट्रंप ने कहा, “भारत के साथ हमारा शानदार रिश्ता आगे और मजबूत होगा। प्रधानमंत्री मोदी और मैं ऐसे लोग हैं जो काम करके दिखाते हैं, जो ज्यादातर लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता।”
हाल ही में ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात की थी और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की थी। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला रहना चाहिए और इलाके में तनाव कम होना जरूरी है।
भारत की ऊर्जा सप्लाई का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है, इसलिए यहां शांति और स्थिरता भारत के लिए बहुत जरूरी है। दोनों नेताओं ने यह भी तय किया कि हालात को सामान्य बनाने के लिए वे संपर्क में बने रहेंगे।
ईरान द्वारा ट्रंप के 15-पॉइंट वाले युद्धविराम प्लान को खारिज करने के एक दिन बाद, ट्रंप ने कहा कि ईरान “समझौता करने के लिए बेताब है” और उसे जल्द बातचीत के लिए गंभीर होना चाहिए।
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया जब अमेरिकी शेयर बाजार गिर गए और तेल की कीमतें बढ़ गईं, जिससे यह चिंता फिर बढ़ गई कि युद्ध जल्द खत्म होगा या नहीं।

