रादौर: हरियाणा में शनिवार से शुरू होगी सरसों की सरकारी खरीद, तैयारियां पूर्ण


 हरियाणा में शनिवार से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो रही है। इसी क्रम में रादौर अनाज मंडी में भी खरीद को लेकर मार्केट कमेटी द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकार ने सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। 
 मार्केट कमेटी रादौर के सचिव राजीव चोपड़ा ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए मंडी में समुचित व्यवस्था की गई है। आज खरीद एजेंसी का निर्धारण कर दिया जाएगा और नियमानुसार खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल को मंडी में लाने से पहले अच्छी तरह साफ व सुखाकर लाएं, ताकि नमी संबंधी कोई समस्या न हो। वहीं, उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की पहल पर पिछले वर्ष से रादौर में सरसों खरीद केंद्र स्थापित किया गया है, जिससे किसानों को अब दूर-दराज की मंडियों में जाने की जरूरत नहीं पड़ रही और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही अपनी फसल बेचने की सुविधा मिल रही है।

#रादौर: हरियाणा