सीएम नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (30 मार्च) आधिकारिक तौर पर विधान परिषद की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। राज्य सभा के लिए चुने जाने के बाद संवैधानिक अनिवार्यता का पालन करते हुए उन्होंने आज यह कदम उठाया। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने अपना इस्तीफा व्यक्तिगत रूप से जमा नहीं किया। इसके बजाय, उन्होंने इसे अपने भरोसेमंद मंत्री विजय कुमार चौधरी और MLC संजय गांधी के माध्यम से विधान परिषद सचिवालय भेजा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मंत्री विजय चौधरी और एमएलसी संजय गांधी ने उनका इस्तीफा लेकर पहुंचने की जानकारी दी। विधान परिषद् नीतीश कुमार का त्यागपत्र महज 29 शब्दों में लिखा था। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस्तीफा स्वीकार करने की जानकारी दी, हालांकि उन्होंने इस्तीफे से पहले उनके पास जाने की बात भी बताई और साथ में इस्तीफा लेकर आने की बात भी कही। उनके साथ जदयू के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। संवैधानिक नियमों के अनुसार, एक शख्स 14 दिन तक ही दो सदनों का सदस्य रह सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए थे। इसलिए 30 मार्च यानी आज उन्हें एक सदन से इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि, नीतीश कुमार फिलहाल बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। यह पद वह कब छोड़ेंगे इस पर अब तक प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

#सीएम नीतीश कुमार