बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं परीक्षा का रिजल्ट, दो लड़कियों ने किया टॉप
पटना, 29 मार्च - बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से ली गई मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हो रहा है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सबको चौंकाते हुए रविवार को ही रिजल्ट देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र की अनुपस्थिति में दोपहर 01:15 बजे 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। पिछले साल 2025 में भी बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च को ही जारी किया गया था। ऐसे में इस बार भी बोर्ड अपने तय ट्रेंड के अनुसार समय पर परिणाम घोषित कर रहा है।
इस बार मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक राज्यभर के 1,699 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 15,12,687 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 7,85,726 छात्राएं और 7,26,961 छात्र थे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई गई थी।

