सूरत, गुजरात: लिंबायत इलाके में घर में आग लगने से पांच लोगों की मृत्यु
सूरत, गुजरात: लिंबायत इलाके में एक रिहायशी घर में आग लगने से पांच लोगों की मृत्यु हो गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। एडिशनल सीपी बलराम मीणा ने कहा, "आज सुबह लिंबायत पुलिस स्टेशन में एक(घर में) आग लगने की दुर्घटना के बारे में सूचना मिली। प्रभावित परिवार साड़ियों की पैकिंग का काम करता है, इनके पास काफी मात्रा में इसी से जुड़ी सामग्री थी...इस घटना में 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। FSL की टीम भी मौके पर मौजूद है..."
#सूरत
# गुजरात
# लिंबायत

