धेमाजी, असम : "असम को प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है : नरेंद्र मोदी
धेमाजी, असम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "असम को प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है, असम के पास संसाधनों की कभी कमी नहीं रही है। लेकिन कांग्रेस ने सत्ता के लिए असम के समाज को भी बांटा और ब्रह्मपुत्र के दो किनारों को भी कभी जुड़ने नहीं दिया। कांग्रेस ने 60-65 साल में ब्रह्मपुत्र पर सिर्फ 3 ही पुल बनाए। पुलों के अभाव में कितने ही लोगों को हमें खोना पड़ा। डबल इंजन सरकार ने इस परेशानी को समझा और 10-11 वर्षों में ही ब्रह्मपुत्र पर 5 बड़े ब्रिज पूरे किए।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "असम कांग्रेस के नेता एक खतरनाक कानून बनाने की बात कर रहे हैं, आखिर ये खतरनाक कानून क्या है?...आज असम की जनता के सामने मैं कांग्रेस की एक चाल का पर्दाफाश करना चाहता हूं। 2014 के चुनाव से पहले कांग्रेस की केंद्र सरकार ने एक कम्यूनल वायलेंस कानून बनाने का प्रयास किया था। इसका मकसद था अपने पक्के वोटबैंक का तुष्टिकरण। इस बिल में बहुसंख्यकों को दंगे के लिए जिम्मेदार माना गया था और धार्मिक अल्पसंख्यकों को पीड़ित मान लिया गया था। ये बिल अपने आप में सांप्रदायिक था, इसलिए भाजपा-NDA ने संसद में ये कानून नहीं बनने दिया। अब 12 साल बाद कांग्रेस... यहां असम में भी उसी तरह का कानून बनाने की घोषणा कर रही है। और ये कोई मेरा आरोप नहीं है... खुद कांग्रेस के नेता खुलेआम ये घोषणाएं कर रहे हैं। ये एकदम साफ है कि कांग्रेस अब सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...कांग्रेस असम में विदेशियों को बसाना चाहती है और यहां की मूल संतानों को अल्पसंख्यक बनाना चाहती हैl BJP-NDA सरकार... किसानों, आदिवासियों और हमारे जंगल की जमीन को घुसपैठियों के कब्जे में नहीं रहने देगी। अवैध कब्ज़े के खिलाफ, BJP-NDA सरकार की कार्रवाई जारी रहेगी। असमिया शान और पहचान बनी रहेगी... ये मोदी की गारंटी है।"

