रादौर:अनाज मंडी में गेहूं खरीद शुरू

 

हरियाणा में 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में रादौर अनाज मंडी सहित जठलाना और गुमथला मंडियों में मार्केट कमेटी चेयरमैन रुपिंद्र सिंह मल्ली ने खरीद प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया। सुखपुरा गांव के किसान विपुल काम्बोज अपनी फसल लेकर सबसे पहले मंडी पहुंचे, जिनका गेट पास जारी कर खरीद शुरू की गई।

वीओ - वहीं भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रामबीर चौहान ने नए नियमों का विरोध करते हुए मंडी समय सीमा (सुबह 6 से रात 8 बजे) को अव्यवहारिक बताया। उन्होंने 24 घंटे आवक की मांग करते हुए बायोमेट्रिक में अतिरिक्त अंगूठों की शर्त को गैर-जरूरी करार दिया और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।

वीओ - चेयरमैन मल्ली ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए मंडी में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने किसानों से फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके लाने की अपील की, ताकि खरीद में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मंडी समय और बायोमेट्रिक प्रणाली को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही कार्य किया जा रहा है।

#रादौर:अनाज मंडी
# गेहूं
#खरीद शुरू