कुरुक्षेत्र में 4 राज्यों के किसान संगठनों का हुआ दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन


कुरुक्षेत्र:- जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में 4 राज्य हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, राज्यस्थान के कई किसान संगठनों के पदाधिकारी का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय सम्मेलन के आज पहले दिन किसानों ने राष्ट्रीय राज्य स्तरीय कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया है। यूनियन के पदाधिकारीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में दो दिवसीय  राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें 4 राज्यों की कई यूनियन के पदाधिकारी ने भाग लिया है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में किसानों के राष्ट्रीय मुद्दों सहित लोकल मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया है। और सबसे बड़ा मुद्दा ड्रेल डील को लेकर बातचीत की गई है। और बिजली बिल, सीडीएस बिल, MSP पर गारंटी कानून सहित कई मुद्दों पर आज चर्चा की गई है। और इन सभी मुद्दों पर किसानों को एकजुट कैसे किया जाए और किसानों की आगामी लड़ाई कैसी लड़ी जाएगी। यह सब चर्चा इस सम्मेलन में किया जा रही है। इन सभी मुद्दों पर कैसे लड़ाई लड़नी है कल उसका फैसला लिया जाएगा।

#कुरुक्षेत्र