रूस के उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने पीएम मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली, 2 अप्रैल - रूसी संघ के पहले उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों की प्रगति पर चर्चा की।
रूसी संघ के पहले उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान आपसी सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी, जिसमें व्यापार और आर्थिक साझेदारी, उर्वरक, कनेक्टिविटी और लोगों के बीच संबंध शामिल हैं।
उन्होंने दिसंबर 2025 में नई दिल्ली में आयोजित 23वें द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान हुए समझौतों को लागू करने के लिए उठाए जाने वाले विशिष्ट कदमों पर चर्चा की। रूस-भारत की ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसमें व्यापार, अर्थव्यवस्था, निवेश, ऊर्जा और औद्योगिक सहयोग पर मुख्य रूप से जोर दिया गया।
इस दौरान पीएम मोदी ने दिसंबर 2025 में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा क‍ि वार्षिक शिखर सम्मेलन के नतीजों को लागू करने की दिशा में दोनों पक्षों की ओर से किए जा रहे लगातार प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। इन प्रयासों का उद्देश्य भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाना है।

 
#रूस
# उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव
# पीएम मोदी